Vote karo
अप्रैल 19, 2019
वोट करना अपना अधिकार
वोट करना अपना अधिकार
सुनो भाई बहन हमार
चुने मनपसंद सरकार
यही है अपना हथियार..
करना है उन पर वोट
जिनके सोच में नहीं खोट
चुनना है ऐसा सरकार
देश में लाए हरियाली बहार..
एक एक वोट से बनता सरकार
सोच कर वोट करना यार
नहीं करना एक भी वोट बर्बाद
सुनना है निष्पक्ष सरकार...
किसी के झांसे में नहीं आना है
सब मिलकर वोट गिराना है
मनपसंद सरकार लाना है
गद्दारों दागी को हटाना है....
वोट के बदले नोट नहीं लेना है
निष्पक्ष वोट देना है
अच्छा सरकार बनाना है
देश में खुशहाली लाना है....
अपना संकल्प दोहराना है
जाकर बोट गिराना है
मनपसंद सरकार बनाना है
देश को आगे ले जाना है......
