यहां पर आप को दुनिया का सबसे शानदार और रोचक तथ्य के बारे में बताया जाएगा और हिंदुस्तान के अलावा पूरा विश्व के बारे में

मेरे बारे में

Breaking

सोमवार, 11 मई 2020

अंदर से हूं कंगाल




नमस्कार मित्रों 

आईये आज आपको  स्वरचित रचनाएं प्रकाशित कर रहा हूँ ।पढिए 

और अपने अंतर्मन से पूछिए 

सब उत्तर इस रचना में हैं ।


✍✍✍स्वरचित ✍✍✍
अपने को समझता था बेमिसाल
अंदर झांक देखा तो निकला कंगाल
बहुत किया करते ज्ञान की बात
कभी नही समझा अपना जज्बात ।।1।।


दुनिया को हमेशा आइना दिखाया
अपने अंदर कभी झांक न पाया।।
अपने में कहता करता हूँ कमाल
अंदर झांका  तो निकला कंगाल ।।2।।

https://amzn.to/2SWFRx7

हर बात में लगाता रहता जोर
मन ही मन कहता हूँ बेजोर
आज दिल ने कहा मन को खंगाल
अंतर में झांका  तो निकला कंगाल।।3।।


अपने मन को कभी रोक न पाया
शहंशाह हूँ मन को खूब समझाया
दुनिया में खूब बजवाया अपना ताल
जब अंदर झांका तो निकला कंगाल।।4।।


दुनिया में खूब पाप कमाया
चारो ओर खूब नाच लगाया
जब अंत में मिला नहीं ताल
अंदर झांक कर देखा तो निकला कंगाल ।।5।।

https://amzn.to/2SWFRx7

तरुण थोड़ा-सा जिंदगी में बोराया
क्यों नहीं दुनिया में नजर दौराया
अंत समय कोई काम नहीं आता 
चाहे कोई कितना धन  कमाता ।।6।।
दुनियामें खूब बजाया गाल
अंदर झांका तो निकला कंगाल ।।...........


✍✍✍तरुण यादव रघुनियां ✍✍✍

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

kumartarunyadav673@gmail.com

“O Romeo” Movie Review & Story Breakdown – A Fresh Romantic Drama for Today’s Audience

Indian cinema continues to experiment with youth-centric love stories, and O Romeo is one such film that brings a blend of romance, modern...