चलो आज कुछ करते हैं
देश के लिए कुछ करते हैं
जिसके लिए आज करोड़ों घर में दिए जलते हैं
चलो आज कुछ करते हैं
देश के लिए लड़ते हैं
भ्रष्टाचार कालाबाजारी के विरुद्ध लड़ते हैं
जिसके कारण करोड़ों गरीब मरते हैं
चलो गरीब का अवाज बनते हैं
चलो आज कुछ करते हैं
योनाचार हत्या दहेज के विरुद्ध लड़ते हैं
जिसके कारण हजारों मां-बहन मरती हैं
चलो एक साथ हम युवा आवाज बुलंद करते हैं
चलो आज कुछ करते हैं
अशिक्षा के विरुद्ध लड़ते हैं
जिसके कारण विश्व में करोड़ों युवा बेरोजगारी से दर भटकते हैं
चलो आज कुछ करते हैं
आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हैं
जिसके कारण लाखों मासूम बेगुनाह मरते हैं
चलो इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करते हैं
चलो आज कुछ करते हैं
राजनीतिज्ञों से कुछ पूछते हैं
क्यों धर्म के आड़ में चुनाव लड़ते हो
क्यों देश की अखंडता के लिए खतरा बनते हो
क्यों जाति धर्म की आड़ में जहर उगलते हो
चलो इसको राजनीति से बेदखल करते हैं
चलो युवाओं राजनीति से बल भरते हैं
चलो आज कुछ करते हैं....
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
“O Romeo” Movie Review & Story Breakdown – A Fresh Romantic Drama for Today’s Audience
Indian cinema continues to experiment with youth-centric love stories, and O Romeo is one such film that brings a blend of romance, modern...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
kumartarunyadav673@gmail.com