यहां पर आप को दुनिया का सबसे शानदार और रोचक तथ्य के बारे में बताया जाएगा और हिंदुस्तान के अलावा पूरा विश्व के बारे में

मेरे बारे में

Breaking

मंगलवार, 9 जून 2020

देहाती दिलवाले

भैया  लोग कहते हमें देहाती दिलवाले हैं 
हम धरतीपुत्र मिट्टी से सोना उगानेवाले हैं।।

मैं तो  हूँ करमवीरपूत्र शान से नाम लेते हैं।
जग की भूख मिटाते किसान सब कहते हैं ।।

माथे पर पगड़ी बांधें मातृभूमि की सेवा करते हैं।
दिन रात करते काम गुमान नहीं कभी करतें हैं ।।

मातृभूमि की सेवा को,राष्ट्र की सेवा समझते हैं 
तन,मन,धन सब अर्पितकर हल बैल से चलते हैं।।

चारों ओर हरियाली में दिन रात हम रहते हैं 
चिड़ियां की चहचाहट सुन रोज सुबह जगते हैं ।।

कोयल की मधुर बोली सुन ,सुर में सुर मिलाते हैं 
कू के साथ कू बोलकर हम दिल को बहलाते हैं ।।

प्रकृति के सुन्दरता तरुण यूँ ही लुप्त उठाते हैं। 
हंसते, गाते खेलते हम गाँव देहात की बात बताते हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

kumartarunyadav673@gmail.com

“O Romeo” Movie Review & Story Breakdown – A Fresh Romantic Drama for Today’s Audience

Indian cinema continues to experiment with youth-centric love stories, and O Romeo is one such film that brings a blend of romance, modern...