यहां पर आप को दुनिया का सबसे शानदार और रोचक तथ्य के बारे में बताया जाएगा और हिंदुस्तान के अलावा पूरा विश्व के बारे में

मेरे बारे में

Breaking

शनिवार, 14 नवंबर 2020

ध्यान बिना नहीं होगा कल्याण

बिना ध्यान का नहीं होगा कल्याण 
पढ लो चार वेद, अठाहरों पुराण।।
मरने से पहले जीते जी करो इंतजाम 
सदगुरू शरण धरो होगा कल्याण ।।1।।


मानव तन पाकर छोड़ दो अभिमान 
पंचपाप त्यागो हो जायेगा निष्काम
साधु,संत,फकीर,सुस्वादु से पूछ लो 
कहेंगे सबका होगा   काम तमाम।।2।।


आसन लगाकर अंतर्ध्यान हो बैठो
अंधकार मंडल में टक टक देखो
कर लो इसी जीवन में अनुसंधान 
सदगुरू की कृपा से होगा कल्याण।।3।।


तरुण, तरूणी से भक्ति कर लो
पता नहीं कब जायेगा श्मशान 
गुरु भक्ति,सद्व्यवहार ज्ञान से 
संकट कटेगा होगा कल्याण ।।4।।
~तरुण यादव रघुनियां 
मधेपुरा, बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

kumartarunyadav673@gmail.com

सबसे पहले का पदार्थ -सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज

🙏🏻🕉️ *जय गुरूदेव* 🕉️🙏🏻 *183. सबसे पहले का पदार्थ कैसा है?* *प्यारी धर्मानुरागिनी जनता!* मुझे यहाँ का आयोजन देखकर बड़ी प्रसन्...