यहां पर आप को दुनिया का सबसे शानदार और रोचक तथ्य के बारे में बताया जाएगा और हिंदुस्तान के अलावा पूरा विश्व के बारे में

मेरे बारे में

Breaking

बुधवार, 3 मार्च 2021

हम मस्ती में जीते हैं

मौसम गर्मी हो या ठंडी,
हम ऐसे जीते हैं
कल को खूब चलाते,
तब पानी पीते हैं।।1।।


मेरे घर में बड़े बुजुर्ग,
सुबह सबेरे गाय भैंस दूहते है।
बाटी हो या कटोरा,जितना अट जाये
ताज़ा दूध भर छांक पीते हैं।।2।।


अपना हो या पराया
सब साथ मिलकर रहते हैं
सुबह शाम एक साथ बैठकर
सुख दुःख का बात करते हैं।।3।।


अगल बगल पड़ोसी के यहां
कुछ हो जाये
हम सब चारों ओर से दौड़ते हैं
लड़ाई झगड़ा कितना भी हो
पहले हम सहायता करते हैं।।4।।


घर में अनाज कम हैं या ज्यादा
हमेशा बेफिक्र रहते हैं
कहीं से मेहमान आ जाये
कुछ सामान घट जाए तो
दुकान नहीं पड़ोसी से मांग
लेते हैं।।5।।


नहीं कोई शोर शराबा
ताज़ा और स्वच्छ हवा लेते हैं
खूब खाते खूब उड़ाते
हम सब ऐसे मस्ती में जीते हैं।।6।।
~तरूण यादव रघुनियां मधेपुरा




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

kumartarunyadav673@gmail.com

“O Romeo” Movie Review & Story Breakdown – A Fresh Romantic Drama for Today’s Audience

Indian cinema continues to experiment with youth-centric love stories, and O Romeo is one such film that brings a blend of romance, modern...